बिहार में शराबबंदी कानून के बीच मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
आर्थो इंडोर वार्ड संख्या-2 में भर्ती मरीज के बेड तक शराब पहुंचने का खुलासा होने के बाद अस्पताल प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शराब जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि वार्ड ब्वाय के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।
