भागलपुर में एक मजदूर ने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालत गंभीर बनी हुई है, इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से परिजन मायागंज लेकर पहुंचे। पीड़ित की पहचान लगन मल्लिक(54) के तौर पर हुई है। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के सगुठिया बाजार की है। घायल के पुत्र संतोष ने बताया कि रात में छत पर सो रहे थे। देर रात अचानक छत से नीचे कूद गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं। कान से ब्लड नहीं रुक रहा है, स्थिति गंभीर है। पहले नवगछिया अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पिताजी ने परिवार के भरण-पोषण के लिए सूप (बांस से बने घरेलू सामान) बनाने का काम करते है। उनकी मेहनत से ही परिवार का गुजारा चलता है।
संतोष ने आगे कहा कि पिताजी ने परिवार के लोगों को कहा था उसे कुछ संदिग्ध चीज दिखा था, जिसके बाद वो घबरा गए थे। कुछ दिन पहले झाड़-फूंक भी करवाया था। छत पर ही अकेले ही सोए थे, मैं जा ही रहा था। अचानक वो छत से नीचे कूद गए।
