थाना क्षेत्र की कानू बिशनपुर पंचायत स्थित 24 अवतार महाविष्णु धाम चकौटी मठ में शनिवार देर रात चोरों ने भीषण चोरी की है। घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी भगवान रामलला की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति सहित लाखों के जेवरात समेट ले गए। महज 18 दिन पहलें मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित और प्राण-प्रतिष्ठित मंदिर में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से खानपुर प्रखंड के लोगों में भारी आक्रोश है।
हुए घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों को मंदिर की दानपेटी बगल के एक खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी जब मंदिर के भीतर पहुंचे तो भगवान की मूर्ति सहित सब कुछ गायब था। मठ के पुजारी बाबा रामसेवक दास ने रोते-बिलखते बताया कि चोरी गई अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति की कीमत लाखों रुपये है। चोरों ने रामलला की मूर्ति के अलावा श्रीराम का धनुष-बाण, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और माता लक्ष्मी की सोने की चेन सहित अन्य कीमती आभूषण भी पार कर दिए हैं। चोरी की खबर फैलते ही विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में
श्रद्धालु और ग्रामीण मंठ पर जमा हो गए। उल्लेखनीय है कि 24 जून को आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित कई विधायक और स्थानीये जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।
