July 13, 2026
health (2)

परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा रविवार को बाबा लक्ष्मीनाथ सभागार में आयोजित हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुई सभा का शुभारंभ बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा ने उपस्थित आजीवन सदस्यों का स्वागत किया। महासचिव चंद्रशेखर झा ने पिछले तीन वर्षों में समिति द्वारा किए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए पिछली आमसभा में पारित प्रस्तावों पर चर्चा की। इसके बाद कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने पिछले दो वर्षों का आय-व्यय लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा।

लेखा-जोखा एवं समिति की गतिविधियों पर वरिष्ठ आजीवन सदस्यों लखन ठाकुर, अमोल कुमार मिश्रा, चंदेश्वर खान, आदित्य मिश्रा, नारायण झा, राजकुमार झा, विजय कुमार खान, डॉ. सुरेश झा, शैलेश सिंह एवं ललन झा सहित कई सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे। सभा के दौरान वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी समाज के वरिष्ठ सदस्य के.के. झा को सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रमेश मिश्रा, अजय अकेला, निर्मल खान, विनोद झा एवं रतन झा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं को सुनने के बाद के.के. झा ने उपस्थित सदस्यों से वर्तमान कार्यकारिणी के प्रति अपना मत देने का आग्रह किया। आमसभा में मौजूद 310 आजीवन सदस्यों ने हाथ उठाकर वर्तमान कार्यकारिणी पर पूर्ण विश्वास जताया और उसे पुनः जिम्मेदारी सौंपने का समर्थन किया।

इसके बाद ध्वनिमत से निर्णय लेते हुए आमसभा ने निवर्तमान कार्यकारिणी को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः समिति का संचालन करने की सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान की। सभा का समापन समाज की एकजुटता एवं समिति के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा, अशोक अविचल, विजय शंकर मिश्र, अमरनाथ झा ,पूर्व उपाध्यक्ष  योगेंद्र ठाकुर ,पूर्व कोषाध्यक्ष  के.सी. मिश्रा, धनंजय खान,  वैदेही  मिश्रा,   हीरा देवी , शीला देवी, सुनीता मिश्रा , पूर्व उपाध्यक्ष दिगंबर झा ,  गंगा बाली राय , राजकुमार मिश्रा , अजय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *