April 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 10.23.12 AM

पटना के रामकृष्ण नगर में हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया और करीब 20 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना सामने आई है. थाना कॉलोनी स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रविवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया. पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार करीब पांच से छह अपराधी अचानक दुकान में घुस आए. अंदर घुसते ही उन्होंने दुकानदार धनंजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उन्हें काबू में कर लिया. जब दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए.

इसके बाद अपराधियों ने उन्हें धमकाकर चुप कराया और दुकान में रखे सोने और चांदी के गहनों को लूट लिया. बताया जा रहा है कि लूटे गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके.

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुकान के बाहर जमा हो गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *