March 30, 2026
JAMSEDHPUR (2)

टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली दो ट्रेनों टाटानगर=जयनगर एक्सप्रेस और टाटानगर=गोड्डा एक्सप्रेस में अब आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रैक का संचालन शुरू कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत दोनों ट्रेनों के बीच रैक शेयरिंग अरेंजमेंट (आरएसए) लागू किया गया है, जिससे एक ही रैक दोनों रूटों पर संचालित होगा जिससे रेलवे संचालन में दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को आधुनिक कोच की सुविधाएं मिलेंगी।

शुक्रवार की शाम 6 बज कर 40 मिनट पर यह नया एलएचबी रैक टाटानगर से जयनगर के लिए प्रस्थान करेगा. इस बदलाव के साथ ही यात्रियों को अब अधिक सुरक्षित, आरामदायक और उन्नत यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है। एलएचबी कोच जर्मन तकनीक पर आधारित होते हैं और पारंपरिक आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक गति, बेहतर स्थिरता और उन्नत सुरक्षा फीचर्स प्रदान करते हैं।

इन कोचों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, उच्च गति क्षमता और झटकों को कम करने वाली सस्पेंशन प्रणाली होती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *