May 21, 2026
image (6)

चंपानगर थाना क्षेत्र की सिंधिया पंचायत के एक विद्यालय में पहली कक्षा की एक सात वर्षीय छात्रा को प्रधानाध्यापक ने कोल्ड ड्रिंक कहकर मूत्र पिला दिया। यह सूचना फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही चंपानगर पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर श्रीनगर थाना क्षेत्र के खुट्टी धुनैली गांव निवासी आरोपित प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने केस कर लिया है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित बच्ची की मां ने कहा है कि उनकी पुत्री स्कूल में पढ़ने गई थी। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह दौड़ती हुई घर आई और बताया कि प्रधानाध्यापक ने उसे
कोल्ड ड्रिंक कहकर एक ढक्कन मूत्र पिला दिया। कहा-ठंडा है, पीकर देखो। इस बात पर बच्ची की मां अपने स्वजन के साथ स्कूल पहुंची। स्कूल में हेडमास्टर उसे गाली-गलौच कर भगाने लगे। उनकी बेटी ने उस बोतल को दिखाया, जिससे मूत्र जैसी गंध आ रही थी। इधर, प्रधानाध्यापक ने आरोप को बेबुनियाद बताया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि केस कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त बोतल को भी जब्त कर लिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *