पटना के गुलजारबाग स्थित एफएनएस एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में वेतन भुगतान अनियमितता के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आवास भत्ता मद में तय दर से अधिक राशि के भुगतान के मामले में विद्यालय के लिपिक विजय कृष्ण विद्यार्थी और परिचारी संजू कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस प्रकरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय, पटना के लिपिक मनीष कुमार और तत्कालीन लिपिक अमित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने के लिए भी अनुरोध भेजा गया है। 76,71,983 रुपये का अतिरिक्त भुगतान
महालेखाकार, बिहार की आडिट टीम ने बीते 6 अगस्त को विद्यालय में कार्यरत उक्त दोनों कर्मियों को नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तथा अक्टूबर 2025 के दौरान आवास भत्ता मद में निर्धारित 20 प्रतिशत के स्थान पर 200 प्रतिशत एवं अधिक दर से भुगतान किए जाने का मामला संज्ञान में लाया था।
इस दौरान कुल 76,71,983 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किए जाने की बात सामने आई। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीईओ कार्यालय ने दोनों कर्मियों को अधिक भुगतान की गई राशि तीन दिनों के अंदर सरकारी कोष में वापस करने का निर्देश दिया। इसके बाद 14 अगस्त को दोनों कर्मियों ने नौ चेक के माध्यम से कुल 76,71,983 रुपये वापस किए। यह राशि 20 अगस्त को नौ चालानों के माध्यम से कोषागार में जमा करा दी गई। जवाब नहीं मिलने पर 3 अक्टूबर को पुनः 24 घंटे के अंदर राशि जमा करने का निर्देश जारी किया गया। इसके बावजूद ब्याज की राशि जमा नहीं की गई और स्पष्टीकरण भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
