सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बहादुरगंज बाजार स्थित जेवलरी शॉप को बंदकर बाइक पर सवार होकर सुभाषनगर मोहल्ला घर जाने के दौरान सुभाषनगर गली मोड़ पर बाइक सवार पांच आरोपी द्वारा घात लगाकर 40 भर सोना का जेवरात लूटने की घटना को अंजाम दिया। ये सोना करीब 60 लाख रुपये का बताया जा रहा है। पीड़ित सर्राफा व्यापारी गंगा प्रसाद साह के अनुसार सोमवार की रात बहादुरगंज बाजार स्थित जेवलरी शॉप को बंदकर कर बाइक पर सवार होकर सुभाषनगर मोहल्ला स्थित घर जाने के दौरान सुभाषनगर गली मोड़ पर पहले से घात लगाये एक आरोपी बाइक सवार सर्राफा व्यापारी का गर्दन दबोचकर अन्य सहयोगी आरोपी के साथ मिलकर बाइक का डिक्की तोड़कर डिक्की के अंदर झोला में रखा चालीस भर सोना का जेवरात एवं एक लाख नगद लूटकर दो बाइक पर सवार होकर पांचों आरोपी निकल भागने में सफल रहे। आवासीय घनी आबादी के बीच 60 लाख रुपये से जुड़े सोना के जेवरात छिनतई से जुड़ी घटना के बाद स्थानीय व्यापारी सुरक्षा को लेकर पेशोपेश में हैं एवं सर्राफा व्यापारी के साथ घटी घटना पर दु:ख प्रकट किया है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि सोना लूट मामले की घटना की जांच को लेकर वे स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे थे। मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज ली गई है। घटना स्थल के आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पीड़ित सर्राफा व्यापारी गंगा प्रसाद साह द्वारा मंगलवार को बहादुरगंज थाना पहुंचकर भारी मात्रा में सोना का जेवरात लूटने से जुड़ी घटना की शिकायत कर दो बाइक पर सवार अज्ञात पांच को जेवरात लूट कांड का आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर तफ्तीश जारी है। मंगलवार को एसडीपीओ वन खुसरो सिराज बहादुरगंज सुभाष नगर घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल किया।
बहादुरगंज से जुड़े सर्राफा व्यापारी के साथ 60 लाख के सोना का जेवरात लूट से जुड़ी घटना के बाद स्थानीय सर्राफा व्यापारी सुरक्षा को लेकर सशंकित हो गये हैं।
