ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर मंडल की मासिक बैठक मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मंच से जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडल के सदस्यों के जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाने की पहल करने पर सहमति बनी। बैठक में संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान डॉ. श्रीनिवास के ब्रह्मर्षि कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर परिवार से जुड़ने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें मंडल का स्वास्थ्य सलाहकार नियुक्त किया गया।सदस्यों ने कहा कि डॉ. श्रीनिवास के चिकित्सा क्षेत्र के अनुभव और ज्ञान का लाभ समाज के लोगों को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई। केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने डॉ. श्रीनिवास का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के अनुभवी और योग्य लोगों के संगठन से जुड़ने से मंच और मजबूत होगा। कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर प्रभारी शशि सिंह समेत अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, केंद्रीय महासचिव मुकेश शर्मा, शशि सिंह, चंदन कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार प्रधान, अनुज चौधरी, मुन्ना सिंह, उमेश ठाकुर, संतोष सिंह, राजेश शर्मा, अश्वनी मुकुल, चंदन कुमार शर्मा, नितेश कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, प्रमोद चौधरी, आदित्य सिंह, धीरज कुमार शर्मा, डॉ. श्रीनिवास, अशोक कुमार तिवारी, राजीव निवास और रवींद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
