टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन कर्मचारियों का बेहतर ग्रेड रिवीजन होने के बाद टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों व कमेटी सदस्योंं का अभिनंदन किया जा रहा. कर्मचारी इस समझौते से काफी खुश व संतुष्ट हैं। चाहे वे पुराने ग्रेड के कर्मचारी हों या नए ग्रेड के, सभी ने इस ग्रेड रिवीजन समझौते का दिल से स्वागत किया है।
कर्मचारी इस सफल समझौते के लिए यूनियन की पूरी टीम एवं प्रबंधन की टीम को बधाई दे रहे हैं। विशेष रूप से उन सभी लोगों की सराहना की जा रही है जिन्होंने इस समझौते को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कर्मचारियों की ओर से इस समझौते को लेकर बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
वे इस ऐतिहासिक व फायदेमंद समझौते के लिए सभी संबंधित पक्षों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका निभाने में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट परविन्दर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट साईं बाबू राजू , सभी पदाधिकारी व यूनियन के समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों की मेहनत के है।
