August 27, 2026
678

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका आया है। RRC भुवनेश्वर ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती अलग-अलग वर्कशॉप और रेलवे डिवीजन में की जाएगी।

इस भर्ती के लिए 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

रेलवे की इस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI में हासिल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों में मिले अंकों को बराबर यानी 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क General, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये है। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले RRC भुवनेश्वर की वेबसाइट पर जाएं और ‘Act Apprentice 2026-27’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी अपने पास रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *