February 10, 2026
BODY

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर हुए नाव हादसे में डूबे एनएचएआई के पूर्व अधिकारी अवधेश कुमार सिन्हा (60) और उनके भांजे नीतीश कुमार (36) का शव बरामद किया गया। वहीं दो लोगों की तालाश जारी है। अवधेश कुमार सिन्हा नालंदा जिले के अस्थमा थाना अंतर्गत मालती गांव के रहने वाले थे। वहीं नीतीश कुमार सराय थाने के कमल बीघा का निवासी था। दोनों शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दूसरी तरफ अवधेश सिन्हा के बहनोई हरदेव प्रसाद और भाभी मंजू देवी को गंगा नदी में खोजने के लिए लगातार प्रयास जारी है। रविवार को उमानाथ गंगा घाट पर हुई नाव हादसे में 17 लोग डूबने लगे थे जिसमें 13 लोगोंको बचा लिया गया था। जबकि चार लोग लापता थे। अवधेश कुमार सिन्हा एनएचएआई में क्षेत्रीय पदाधिकारी के पद से रिटायर हुए थे।

उनकी मां का श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण स्नान करने के लिए बाढ़ के उमानाथ घाट पर आए थे। इस घटना को लेकर डीएम ने जांच का आदेश दिया गया था। वहीं, एसडीएम ने मामले को लेकर की गई लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी। इसमें कई स्थानीय अफसरों पर गाज गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *