May 18, 2026
BIHAR

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग सेे 20 मई को सुबह साढ़े दस बजे से बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में एसआईआर, वोटर आईडी व आधार कार्ड कैम्प का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों वव्यवसायिक समुदाय को मतदाता सूची व आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

 कैंप में मतदाता सूची में नाम सत्यापन , पुराने वोटर आईडी कार्ड में त्रुटि सुधार तथा नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन व् वर्तमान आधार कार्ड में सुधार व नया आधार कार्ड बनवाने   की सुविधा उपलब्ध रहेगी. चैम्बर ने सभी व्यवसायियों, सदस्यों व लोगों से शिविर का फायदा उठाने की अपील की जिससे कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे. चैम्बर के पदाधिकारियां व कार्यकारिणी सदस्यों ने सदस्यों व लोगों से भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *