July 28, 2026
image (2)

इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में सोमवार की सुबह 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृत छात्रा की पहचान दक्षिणी कस्बा वसीला पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी राम हेंब्रम की पुत्री मानको हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विद्यालय की वार्डन अन्ना लकड़ा ने बताया कि मानको चार छात्राओं के साथ छात्रावास की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे प्रार्थना के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने कमरों में चली गई थीं। छात्राओं के अनुसार, मानको पास के दूसरे कमरे में पढ़ाई करने की बात कहकर बाल्टी, कुर्सी
और किताब लेकर गई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कमरे में जाती दिखी है। वहीं, करीब आठ बजे उसकी दोस्त श्रीमति उसे बुलाने पहुंची। काफी आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर अन्य छात्राओं की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मानको
दुपट्टे से बने फंदे से पंखे से लटक रही थी। इसके बाद वार्डन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, डीईओ दीप नारायण पंडित, डीपीओ मु. फारूक रहमान समेत अन्य पदाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *