May 28, 2026
UNIVERCITY (2)

अरका जैन यूनिवर्सिटी ने बुधवार को सरायकेला की पुलिस को 20 नए बैरियर सौंपा. यूनिवर्सिटी के इंजीनयरिंग एंड आईटी विभाग की वर्कशॉप में सभी 20 बैरियर का निर्माण किया गया है. बैरियर का निर्माण विभाग के छात्रों ने किया है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि जिले की एसपी निधि द्विवेदी की पहल यह कदम उठाया गया है. स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से सभी बैरियर प्राप्त किया. यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उम्मीद जतायी कि इससे जिले की ट्रैफिक पुलिस यातायात नियंत्रण करने में सुविधा होगील।

इस मौके पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक डा. अमित श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति डा. अंगद तिवारी, इंजीनियरिंग एंड आईटी विभाग के डीन डा. अरविन्द पांडेय, असिस्टेंट डीन डा. अश्विनी कुमार, डा. पोम्पी दास सेनगुप्ता, डा. मनोज पाठक समेत कई शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *