March 11, 2026
HATIYAR

बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने अपराध करने के लिए एकत्र हुए दो कुख्यात सहित आठ बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपितों की पास से एक कार, कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।

बालिग पांच बदमाशों की पहचान दानापुर के आयुष कुमार, बख्तियारपुर के विकास कुमार, मधेपुरा के अभिषेक – कुमार, दानापुर के कुंदन कुमार और खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। आयुष कुमार और विकास कुमार पर रंगदारी, अपहरण और झपटमारी के केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राम सूचित मिश्रा पथ स्थित बाबा लॉज के पास शनिवार की आधी रात के बाद कार में कई संदिग्ध मौजूद थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली। थानेदार सदानंद साह ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी पुलिस और डायल 112 की टीमने घेराबंदी कर तीन नाबालिग सहित आठ बदमाशों को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। बाद में बालिग पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर छह मोबाइल और कार जब्त कर ली गई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जन्मदिन मनाने जुटे थे। हालांकि जांच में ऐसा नहीं मिला। पुलिस मान रही है कि आरोपित लूटपाट करने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *