
जिले में सोमवार को दोपहर बाद अचानक आई आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। पेड़ गिरने से दबकर अलग- अलग जगहों पर आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। आंधी में करीब सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं, वहीं दो सौ से अधिक पेड़ भी उखड़ गए हैं। महाराजगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडोंच सीवान अनुमंडल के एक प्रखंड बड़हरिया में काफी नुकसान हुआ।
पेड़ गिरने से दबकर जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें लकड़ी नबीगंज प्रखंड के माधोपुर गांव निवासी विजय प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी, भगवानपुर हाट थाने के बड़कागांव पवरिया टोल निवासी 25 वर्षीय आसिक अली, नबीगंज थाने के लखनौरा गांव निवासी कलपति देवी, वसंतपुर थाने 55 वर्षीय रामजी सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह, बिशुनपुरा गांव निवासी महिला हजरत अली की पत्नी अलीमून बेगम, तरवारा थाने के सतवार घोबवलिया टोला के निवासी श्रीराम कुशवाहा शामिल हैं। उधर, जामो थाने के बहादुरपुर बाजार के रहीम मियां का 30 वर्षीय पुत्र शाहिद गांव में ही किसी के यहां मजदूरी कर रहा था। यह तेज आंधी की चपेट में आने से छत से नीचे गिर गया।
इससे उसकी मौत ही गयी। वहीं, दूसरी घटना में बड़हरिया मीरगंज मुख्यमार्ग के छक्का टोला ईदगाह के समीप तेज आंधी के कारण सड़क पर गिरा एक विशाल पेड़ से एक बाइक को टकराने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मुसेहरी गांव के राहुल महतो बताया जाता है। आंधी-पानी से महाराजगंज, बड़हरिया, तरवारा, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, भगवानपुर हाट प्रखंडों के दर्जनों गांवों में तबाही मची है। तरवारा में श्रीराम साह की मौत उस समय हुई जब वे अपनी पलानी में सोए थे। वहीं पर अचानक आम का पेड़ गिर ग जिससे दबकर मौत हो गई। चोर पकड़ी में फारूद्दीन पुर जगदीश मुख्य मार्ग पर पर पेड़ से अधिक करने से करीब तीन घंटे तक बाधित रहा।