January 18, 2026

हाथीदह थाना क्षेत्र के औटा में शुक्रवार को बहु‌भोज का खाना खाकर 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। विषाक्त भोजन के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है। अचानक हुई घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सभी को पीएचसी मरांची, रेफरल अस्पताल, निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया।
बताया जाता है कि शादी के बाद औटा बजरंगबली चौक के पास गुरुवार को बहू भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें 500 से अधिक लोगों ने शिरकत किया था। गुरुवार रात को खाना खाकर सभी लोग घर चले गए।लेकिन शुक्रवार सुबह से तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। दस्त, उल्टी, पेट दर्द, तेज बुखार की शिकायतें मिलने लगी। देखते-देखते दर्जनों लोगों में यही समस्या शुरू हो गई।धर्मेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, गौरव शर्मा सूरजकुमार, सुबोधकुमार, विराज शर्मा शिल्पी, ललन कुमार, स्वीटी, छोटू कुमार नेहा कुमारी सहित अन्य लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई गई है।
कई बीमार लोगों का इलाज नाजरेथ अस्पताल में कराया जा रहा है। मरांची स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोकामा रेफरल अस्पताल के अलावा दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों व निजी नर्सिंग होम में बीमार लोगों का उपचार चल रहा दूसरी ओर उसी आयोजन में शामिल है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने भी वहां भोजन किया था लेकिन वो पूरी तरह स्वास्थ्य हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। ठंड की वजह से भी तबीयत बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। पीड़ितों ने बहुभोज में खाना खाने के बाद बीमार होने की बात कही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आहे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *