November 26, 2026
image (1)

ईएसआईसी बिहार और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, मुजफ्फरपुर के बीच एमओयू हुआ। अब पात्र लाभार्थियों को कैंसर की जांच और उच्चस्तरीय इलाज की कैशलेस सुविधा मिलेगी, जिससे वित्तीय बोझ कम होगा। ईएसआईसी कैंसर ट्रीटमेंट: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से जुड़े बिहार के बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. अब उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच और उच्चस्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. ईएसआईसी बिहार ने मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएच एंड आरसी) के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है. इस करार के बाद पात्र लाभार्थियों को मुजफ्फरपुर में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. टाटा मेमोरियल सेंटर की इकाई से हुआ करार
मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन संचालित टाटा मेमोरियल सेंटर की एक प्रमुख इकाई है. इस समझौते के तहत ईएसआईसी के पात्र लाभार्थियों और उनके परिजनों को अस्पताल में कैंसर की आधुनिक जांच और सुपर स्पेशियलिटी उपचार की कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर कामगारों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला इलाज का भारी वित्तीय बोझ कम होगा.
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए हस्ताक्षर
बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. एमओयू पर ईएसआईसी के बीमा आयुक्त अनिल कुमार साहू, जोनल चिकित्सा आयुक्त डॉ. आर मागेश, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज बिहटा के डीन डॉ. नंदकिशोर अल्वा एन, क्षेत्रीय निदेशक निरंजन कुमार और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. अधिकारियों ने इस पहल को बिहार के कामगार वर्ग के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *