इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का 12वां स्थापना समारोह शनिवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष सनोबर हसन द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद सचिव श्रीमती अंतरा चक्रवर्ती ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष सनोबर हसन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिंदिता बेरा को कॉलर पहनाकर वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का कार्यभार सौंपा।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिंदिता बेरा, सचिव निवेदिता सिन्हा, उपाध्यक्ष अंतरा चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष रंजिता सिन्हा, आईएसओ अनूप सोहनपाल तथा एडिटर स्वागता साहा ने पदभार ग्रहण किया।अपने संबोधन में नई अध्यक्ष अनिंदिता बेरा ने आगामी कार्यकाल में क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह के दौरान क्लब में चार नए सदस्यों को शामिल किया गया। पीडीसी अलकनंदा बख्शी ने उन्हें शपथ दिलाई, जबकि मुख्य अतिथि निभा मिश्रा ने लेपल पिन पहनाकर सदस्यता प्रदान की।
मुख्य अतिथि निभा मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता द्वारा क्लब को ‘बेस्ट क्लब अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।समारोह में डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन निभा मिश्रा, पीडीसी अलकनंदा बख्शी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
