September 19, 2026
BIHAR

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में 18 सितंबर को सीएसआईआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत राजेंद्र विद्यालय के 102  छात्रों व पांच शिक्षकों के लिए प्रयोगशाला भ्रमण आयोजित किया गया। छात्र दल का नेतृत्व प्रणब दत्ता एवं रूपा दत्ता ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमएल निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने प्रयोगशाला के 75 वर्षों के वैज्ञानिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका की जानकारी दी। वैज्ञानिक-ई डॉ. अनिमेष जाना ने जिज्ञासा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को को विज्ञान एवं नवाचार के प्रति उत्सुक रहने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों ने  अलग-अलग अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर अत्याधुनिक उपकरणों एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी ली तथा वैज्ञानिकों से संवाद किया। अंत में क्विज आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *