नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत दिखायी. यूनिवर्सिटी के दो छात्रों का देश की अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी डालमिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया गया. चयनित छात्रों को 6 लाख रुपये प्रति वर्ष का शानदार सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है. इन छात्रों की नियुक्ति कोलकाता के लिए सेल्स ट्रेनी के महत्वपूर्ण पद पर की गई है।
इस मौके पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि डालमिया सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित व पुरानी कंपनी मेें छात्रों का चयन होना यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा िकि 6 लाख का आकर्षक पैकेज यह साबित करता है कि उनके एमबीए के छात्र बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह अपनी संस्थान का नाम रोशन करें।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. प्रभात कुमार पाणि ने कहा कि सेल्स और मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय की रीढ़ होती है। छात्रों का सेल्स ट्रेनी के रूप में चयन उनकी नेतृत्व क्षमता व संचार कौशल का प्रमाण है. डालमिया सीमेंट की ओर से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के कड़े दौर शामिल थे. यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने छात्रों को सफलता पर बधाई दी।
