जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के वाणिज्य व व्यवसाय प्रबंधन विभाग की ओर से एम. कॉम सेमेटस्टर चार की छात्राओं के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो। इला कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। यह भ्रमण वाणिज्य संकाय के पूर्ण सहयोग व डीन व विभागाध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित किया गया।
जमशेदपुर यूनिवर्सिटी की छात्राओं को आरएसबी इंडस्ट्रीज ले जाया गया जहां उन्हें दो समूहों में विभाजित कर आरबीएस यूनिट ए व यूनिट तीन का भ्रमण कराया गया. यूनिट 3 का भ्रमण एचआर प्रमुख जया सिंह के सहयोग से सफल रहा. उन्होंने छात्राओं को आरएसबी इंडस्ट्रीज़ के विकास क्रम व उनके ग्राहक आधार के बारे में जानकारी दी. इसके बाद छात्राओं को कंपनी के प्रमुख उत्पाद टैग एक्सल व लाइव एक्सल के बारे में अवगत कराया।
उन्हें संस्थापक आर के बेहरा व एस के बेहरा के योगदान के बारे में जानकारी दी, जिन्होंने ‘इंटरनेशनल ऑटो प्रोडक्ट्स’ की स्थापना की थी. इसके बाद छात्राओं को प्लांट भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने उपकरणों के उप-भागों से लेकर अंतिम उत्पाद (एक्सल) तक की संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा. यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा।
