April 17, 2026
image (5)

स्थानीय पुलिस ने सावरचक गांव में रविवार को छापेमारी कर हथियार और गोलियों के साथ पैक्स अध्यक्ष रवींद्र कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पैक्स अध्यक्ष के घर – से एक रायफल, दो कट्टा, 16 गोलियां, 20 खोखा और 89,810 रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर सावरचक स्थित पैक्स अध्यक्ष रवींद्र कुमार के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पैक्स अध्यक्ष के घर से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और नकदी बरामद हुई। जिसमें दो कट्टा, 16 कारतूस, 20 खोखा, एक रायफल, एक चाकू और
89810 रुपये नकद शामिल हैं। सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे।
इनके खिलाफ पहले से भी कुछ शिकायतें मिल रही थीं। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है
ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके तार किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *