March 24, 2026
image (11)

पटना-दीनदयाल उपाध्यायनगर रेलखंड पर रविवार देर शाम तीन मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों चौसा पावर प्लांट के एक कंपनी में काम करते थे। घटना के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के बीच शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि तीनों मजदूर निजी काम से उत्तर प्रदेश के गहमर गए थे और वहां से रेलवे ट्रैक के सहारे लौट रहे थे। इसी दौरान गहमर और बारा कलां हाल्ट के बीच पोल संख्या 678/28 के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर
पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान आधार कार्ड के माध्यम से मृतकों की पहचान की गई। मृतकों में मुजफ्फरपुर जिले के केरमा डीह निवासी 32 वर्षीय जयनाथ साहनी, 35 वर्षीय गुलशन राम तथा वैशाली जिले के 35 वर्षीय पप्पू सिंह शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के बीच गहरा शोक व्याप्त हो गया। सोमवार को प्लांट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और कामकाज भी प्रभावित रहा। मजदूर नेता रामप्रवेश सिंह यादव ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *