October 12, 2026
images (5)

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में गांजा और ब्राउन शुगर जब्त किये हैं। निमता थाना क्षेत्र में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 90 किलोग्राम गांजा, पांच लाख रुपये नकद और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 44 लाख 50 हजार रुपये है।

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के निमता थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार पांच लोगों में से दो ओडिशा के निवासी हैं, जो गांजा पहुंचाने आए थे। अन्य तीन गांजा प्राप्त करने वाले बताए गए हैं।

एक अन्य मामले में खुफिया सूचना के आधार पर दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब एक किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य दो करोड़ रुपये बताया गया है।

दोनों मामलों में मादक पदार्थों की आपूर्ति और वितरण से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *