April 22, 2026
SPORTS

इस ट्रायल में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां – के विभिन्न आयु वर्गों के कुल 90 खिलाड़ियों ने भाग लेकर ग्रेडिंग प्रक्रिया पूरी की।ग्रेडिंग परीक्षा को सफल बनाने के लिए झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारियों की टीम उपस्थित रही। टीम में सागर कुमार बैठा, रूपा कुमारी, शाहबा नाज, सीफा नाज और दुर्गा प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, मैदानी अनुशासन, फुर्ती, चपलता और खो-खो की तकनीकी बारीकियों का गहन मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर खिलाड़ियों को ग्रेड प्रदान किए गए। इस संबंध में राज्य सचिव संतोष कुमार ने बताया, _“खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन, मैदानी अनुशासन, खेल कौशल और उपलब्ध सुविधाओं को ध्यान में रखकर ग्रेडिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। पूरे झारखंड में यह प्रक्रिया चल रही है।

आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग में ग्रेडिंग के आधार पर ही भाग ले सकेंगे।”आयोजन को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो संगठन के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से अरबाज हुसैन , कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, जगन्नाथ बेहरा, सहायक सचिव डब्लू रहमान, ओम साहू और सोनू कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *