October 14, 2026
GG Paste KV

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रमुख फूड ब्रांड स्मिथ एंड जोन्स ने अभिनेत्री रसिका दुग्गल के साथ अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। भारत का नंबर-1* कुकिंग पेस्ट यानी ‘स्मिथ एंड जोन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट’ बनाने वाले इस ब्रांड के नए कैंपेन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बड़े ही मजेदार और दिलचस्प अंदाज में समझाना है कि उन्हें जिंजर गार्लिक पेस्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आज मार्केट में जिंजर गार्लिक पेस्ट के ढेरों विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए यह समझ पाना आज भी मुश्किल है कि कौन सा पेस्ट बेहतर है। इसी उलझन को दूर करने के लिए कैंपेन में एक आसान विजुअल टेस्ट दिखाया गया है। इसके जरिए उपभोक्ता बिना किसी झंझट के एक गाढ़े, असली पेस्ट और पानी जैसे पतले पेस्ट का फर्क साफ देख सकते हैं, और अपने लिए सही चुनाव कर सकें। इस पूरे कैंपेन का दिलचस्प निचोड़ यही है कि, ‘हो गया न पेस्ट का पेस्ट और पानी का पानी।’

कैंपेन के बारे में बात करते हुए, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की प्रेसिडेंट (पैकेज्ड फूड्स, कैपिटल फूड्स एंड सोलफुल) सुश्री दीपिका भान ने कहा, “रसोई में कुछ नया ट्राई करना या अलग-अलग चीज़ों के साथ नए प्रयोग करना कई बार लोगों को थोड़ा उलझन भरा लगता है। लेकिन ‘स्मिथ एंड जोन्स’ के साथ हम कुकिंग को बहुत आसान और मज़ेदार बनाना चाहते हैं। हमारी यह नई मुहिम भी इसी भरोसे को दर्शाती है।”

द वूम्ब के सीओओ हेवल पटेल ने कहा, “‘स्मिथ एंड जोन्स’ जिंजर गार्लिक पेस्ट मार्केट में कैटेगरी लीडर है। आज जब लोग इस पेस्ट को किचन में रोजमर्रा के सामान की तरह देखते हैं, तब स्मिथ एंड जोन्स के पास उपभोक्ताओं को जागरूक करने का एक बेहतरीन मौका था। हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि असली स्वाद देने वाले अच्छे जिंजर गार्लिक पेस्ट की पहचान कैसे की जाए। ‘टेस्ट गजब’ के ब्रांड वादे के तहत बनी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे सही जिंजर गार्लिक पेस्ट स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए सबसे सही बेस तैयार करता है।”

यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा। आप इस विज्ञापन फिल्म को यहां देख सकते हैं: https://youtu.be/v1DhLF77GGU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *