July 6, 2026
image (3)

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर एनएच-922 पर रविवार की सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की ट्रक से टक्कर में . नवदंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोघरा गांव के मोड़ के समीप आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके परखचे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो का स्पीडोमीटर करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा पर अटका मिला। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
मृतकों की पहचान सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के हरपुर नंदगांव गांव निवासी संजय कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह, उनकी 28 वर्षीय पत्नी पल्लवी कुमारी, तथा सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के इसमैला गांव निवासी विनोद कुमार के 26 वर्षीय
पुत्र सौरव कुमार और 24 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव के रूप में हुई है। सौरव और गौरव सगे भाई थे, जबकि प्रकाश उनके फुफेरे भाई थे। प्रकाश कुमार सिंह इंजीनियर थे और रांची की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनका परिवार लंबे समय से झारखंड के देवघर नगर स्थित सत्संग नगर में रह रहा था। प्रकाश कुमार सिंह अपनी पत्नी पल्लवी, दोनों फुफेरे भाइयों सौरव और गौरव
के साथ स्कार्पियो से लगभग 15 दिनों की यात्रा पर निकले थे। वे कुल्लू-मनाली और लद्दाख घूमने के बाद नोएडा में अपनी बहन के ससुराल गए थे। वहां से सभी झारखंड लौट रहे थे। स
कार्पियो स्वयं प्रकाश चला रहे थे और उनकी पत्नी आगे वाली सीट पर बैठी थीं। रविवार सुबह जब उनकी स्कार्पियो दोघरा-अमराई नवादा गांव के बीच होटल के समीप पहुंची, तभी वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इसमें प्रकाश कुमार सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी कुमारी और सौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुमार गौरव ने पटना में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक अपनी लेन में आगे चल रहा था और स्कार्पियो उसी लेन में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थी। स्कार्पियो सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *