September 20, 2024

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों के मुंह में पेशाब कर दिया जाता है लेकिन मीडिया वाले उसे नहीं दिखाते। मीडिया वाले दिखायेंगे कि अडानी की शादी में किसने किस तरह की घड़ी पहनी है और किस तरह के कपड़े पहने हैं। कोई भी मीडिया देश के असल मुद्दों पर चर्चा नहीं करती है। मीडिया भाजपा वालों से सवाल नहीं पूछती है। यह भी लोकतंत्र के लिए खतरे का सबब है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
हम सभी मिलकर हेमंत सोरेन को जेल से निकालेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि एक साजिश के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है लेकिन किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सभी मिलकर उन्हें जेल से निकालेंगे। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन, चम्पाई सोरेन और झारखंड के तमाम आदिवासी हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में नौकरी की कमी नहीं है। देश के हर बेरोजगार को सरकारी नौकरी दी जायेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के तमाम किसानों का कर्ज माफ करेगी। कानूनी रूप से एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों और गैर सरकारी संस्थानों में ठेकेदारी पर बहाली प्रथा को खत्म किया जायेगा। सभी को परमानेंट नौकरी दी जायेगी। साथ ही कहा कि ठेकेदारी प्रथा की नौकरी से देश के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *