July 7, 2026
BIHAR (2)

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा की आमसभा रविवार को अग्रसेन भवन, जुगसलाई में तदर्थ समिति के संयोजक दिलीप कुमार गोयल एवं रामजी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक शप्रदीप कुमार मिश्रा, श्रीराम सरोज एवं श्री विजय कुमार गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में तदर्थ समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आमसभा की कार्यवाही एवं अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया से सदन को अवगत कराया। रिपोर्ट के अनुसार शाखा अध्यक्ष पद के लिए सात सदस्यों ने श्री दिलीप कांवटिया के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया, जबकि बहुमत के आधार पर सर्वाधिक सदस्यों ने श्री संजय कुमार कसेरा के पक्ष में समर्थन दिया। आमसभा में उपस्थित सदस्यों के बहुमत एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप  संजय कुमार कसेरा को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

तदर्थ समिति ने अपनी अनुशंसा एवं निर्वाचन संबंधी रिपोर्ट पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के साथ-साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को भी प्रेषित की। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निर्देशानुसार जिला सम्मेलन द्वारा संजय कुमार कसेरा के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष   मुकेश मित्तल, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, तदर्थ समिति के संयोजक  दिलीप कुमार गोयल एवं रामजी शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार कसेरा को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जुगसलाई शाखा संगठनात्मक मजबूती, सक्रियता, पारदर्शिता तथा संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि शाखा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगी चछ छित्तरमल धूत, शंकर लाल मित्तल, बिश्वनात शर्मा, सांवर लाल शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, किशोर गोलछा, श्रवण कुमार देबुका, प्रदीप बिदासरिया, प्रमोद सरायवाला, प्रदीप मित्तल, लिप्पु शर्मा, दिलीप कांवटिया, मंटू अग्रवाल, सुशील शर्मा (अधिवक्ता), राजेश शर्मा, संतोष छापोलिया, संजय रिंगसिया, पवन कुमार सिंगोदिया, आशीष गढ़वाल, महेश गोयल, कैलाश चंद्र गोयल, राजेश कुमार गोयल, सुनील रिंगसिया, राकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल मोदी, रोहित काबरा, लाला गढ़वाल, नीरज कुमार भूत, अशोक गोयल, शंकर लाल चौधरी, राकेश अग्रवाल, मनोज गोयल पीयूष गोयल, हर्ष हरनाथका, शंकर सोनी, संजय काबरा, उमेश ख़िरवाल, तुषार शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय कुमार शर्मा, शिवम शर्मा, चंदन शर्मा, आशीष अग्रवाल, अमित शर्मा, एवं अन्य उपस्थित रहे। आमसभा का समापन संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान, संविधानसम्मत कार्यप्रणाली तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *