April 22, 2026
alipurduar 2

अलीपुरद्वार (न्यूज़ एशिया):  असम-बंगाल सीमा पर आलू ट्रक चालकों ने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को अवरुद्ध कर दिया है. गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई हैं. इस नाकेबंदी के कारण कोई भी वाहन पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश नहीं कर पा रहा है. मुख्यमंत्री के आदेश पर बंगाल के आलू का दूसरे राज्यों  में निर्यात बंद है. यही कारण है कि बारोबिशा के पास जिला प्रशासन ने बाहरी राज्यों की आलू गाड़ियों को रोक दिया है, लेकिन इसके कारण उत्तर प्रदेश और बिहार से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाले ट्रक चालक भी फंस गए हैं।

कोई तीन दिन से और कोई ट्रक चालक पांच दिन से असम सीमा पर फंसा हुआ है. ट्रक चालकों की शिकायत थी कि आलू लदी गाड़ियों को बिना कोई कारण बताए रोका गया हैं . उन्होंने यह भी शिकायत की कि ट्रक में आलू पहले से ही सड़ने लगे थे। कई लोगों ने  आलू खरीदने के लिए कर्ज लिया है।

उन्होंने कहा कि इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा. शुक्रवार दोपहर वाहन चालकों ने कुछ देर के लिए हाईवे जाम कर दिया। तब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चर्चा कर चालकों को सूचित किया कि फंसे हुए वाहनों को शनिवार की सुबह छोड़ दिया जाएगा। लेकिन शनिवार सुबह भी चालकों ने गाड़ी नहीं छोड़ी और फिर से सुबह 10 बजे से हाईवे पर जाम लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *