August 27, 2026
image (2)

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त की दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया। उफनती गंगा के तेज जलप्रवाह के बीच जमींदारी तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए चल रहे बाढ़ संघर्षात्मक (फ्लड फाइटिंग) कार्य में लगी जल संसाधन विभाग की नाव अचानक अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर 21 मजदूर सवार थे, जो तेज धार की चपेट में आकर बहने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम की सक्रियता से 19 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता हैं। प्रशासन ने जारी की विज्ञप्ति, इन दो मजदूरों की तलाश जारी
जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई। घटना के बाद एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए 19 मजदूरों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, नदी की तेज धारा में लापता हुए 2 मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *