June 11, 2026
image (5)

जिले के दलसिंहसराय में शिक्षक के पुनर्नियोजन के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबहाउदीन पंचायत के मुखिया सियाराम राय उर्फ बबली राय को 1.25 लाख रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया और निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ समस्तीपुर ले गई। जानकारी के अनुसार, चकबहाउदीन पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी अब्दुल मन्नान पहले सुजौली स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहना वार्ड संख्या-7 में पंचायत शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
कुछ वर्ष पहले एक छेड़खानी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन बाद में न्यायालय से उन्हें बरी कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा शिक्षक पद पर योगदान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि पुनर्नियोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में पंचायत के मुखिया ने तीन लाख रुपये और पंचायत सचिव ने दो लाख रुपये की मांग की थी। इस तरह कुल पांच लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने से परेशान शिक्षक ने निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *