चकिया के गवंद्रा स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रेसालत में हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना पर गठित एसआईटी ने रविवार को छापेमारी कर एक पिस्टल और कारतूस बरामद किये हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया है। मदरसा के मौलवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मदरसे में हथियारों की खरीद-फरोख्त
होने की सूचना मिली थी। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक और मौलाना शोएब के रूप में हुई है। सभी झाझा टोला गवंद्रा के निवासी बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले 2023 में एटीएस और स्थानीय पुलिस ने इसी मदरसे से पीएफ़आई के मास्टर ट्रेनर सुल्तान उस्मान खान उर्फ याकूब खान को गिरफ्तार किया था।
