February 5, 2026
car (2)

भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बामपाली फोर लेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। वहीं काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जबकि इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, चारों युवक आपस में दोस्त थे और फोर व्हीलर से फोटोशूट कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 डायल पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन शाहपुर की ओर से लौट रहा था। मृतक और घायल युवक रामनगर और चंदवा के निवासी बताए जा रहे हैं। डायल 112 के सिपाही ने बताया कि तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *