एक्सएलआरआई व एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंटके की ने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 1 सितंबर को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह AOM और भारत व एशिया के किसी शैक्षणिक संस्थान के बीच अपनी तरह का पहला समझौता है।
यह एमओ में यू एम ओ को ए ओ एम AOM–XLRI Doctoral Colloquium 2026 के उद्घाटन के दौरान हुआ। पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, संपादकों और डॉक्टोरल स्कॉलर्स ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्थिरता, डिजिटल परिवर्तन, संगठनात्मक व्यवहार, रणनीति, उद्यमिता और भविष्य के कार्यक्षेत्र जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुतियां और चर्चा हुई।
कार्यक्रम में शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय जर्नल के संपादकों से संवाद, शोध पर मार्गदर्शन और अकादमिक नेटवर्किंग का अवसर मिला। उद्घाटन समारोह में XLRI के निदेशक डॉ. (फादर) जॉर्ज सेबेस्टियन, डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा, प्रो. संजय पाट्रो समेत AOM और देश-विदेश के कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। 5 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में वैश्विक अकादमिक सहयोग और शोधार्थियों के मार्गदर्शन के महत्व पर जोर दिया गया।
