May 13, 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 11.14.56 AM

राजीव नगर के पास अटल पथ पर रविवार को तेज रफ्तार इनोवा और अर्टिगा में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि इनोवा का अगला हिस्सा अर्टिगा पर चढ़ गया। इसमें दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एयर बैग खुल जाने के कारण दोनों वाहनों के सवारों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के दीघा किरण आटो मोबाइल स्थित अटल पथ पर रविवार को साढ़े तीन बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। इनोवा पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है, जिसपर हूटर लाइट लगी है। अर्टिगा पर एक युवती समेत तीन लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा पर एक अधिकारी, कमांडो और ड्राइवर सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। पाटलिपुत्र और गांधी मैदान ट्रैफिक थाने की पुलिस पहुंची और दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने ले गई। टक्कर में दोनों वाहनों का एयरबैग खुल गया। अटिंगा पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ है। पुलिस के आने से पहले गाड़ी छोड़कर सभी कैब सर्विस से चले गए। ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि इस हादसे में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन
दोघा की ओर से तेजी से आ रहे थे। तेज रफ्तार अर्टिगा ने पहले पीछे से इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे इनोवा का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद रेलिंग से टकराते ही
चालक ने हैंडब्रेक लगाया तो कार घूम गई और पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा ने भी अपना बैलेंस खो दिया, जिससे दोनों कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। थाना पुलिस के अनुसार
सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेजास कर मामले की जांच की जा रही है। वाहन मालिकों का डिटेल प्राप्त किया जा रहा है l

स्थानीय लोगों ने कहा, स्पीड मीटर लगाने की जरूरत

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां घटना घटी है, वहां सड़क चौड़ी हो जाती है और वाहनों का स्पीड तय सीमा से अधिक हो जाती है। सर्विस लेन मुख्य सड़क में जुड़ती है। वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्पीड मीटर लगाने से तेज रफ्तार पर अंकुश लगेगा। इससे दुर्घटना
की संभावना भी कम हो जाएगी। फुट ओवर ब्रिज में यह सहजता से इंस्टाल भी हो जाएगा। फुट ओवर ब्रिज के पास सीसीटीवी लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *