March 21, 2026
image (11)

डगरूआ थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और साक्ष्य छुपाने के लिए उसकी निर्मम हत्या कर शव मक्का के खेत में फेंक दिया।
शुक्रवार सुबह एनएच 31 के किनारे मक्का खेत से उसकी सड़ी-गली लाश मिली। इसके बाद परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने चार घंटे तक एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही
का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवती 11 मार्च को घर से शौच करने निकली थी और लौटकर नहीं आई। परिजनों ने 12 मार्च को डगरूआ थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। आठ दिन तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए 18 मार्च को दर्जनों ग्रामीणों के साथ परिजनों ने थाने का घेराव किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *