महात्मा गांधी सेतु पर
शुक्रवार की अल सुबह हुई दो ट्रकों की टक्कर के बाद यात्रियों को लगभग दो घंटे – जाम का सामना करना पड़ा। गांधी सेतु पर पटना से हाजीपुर जाने वाली लेन में हाजीपुर की ओर पाया संख्या 15 के पास शुक्रवार अल सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों में टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद वाहनों का आवागमन प्रभावित होने लगा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वैशाली पुलिस के सहयोग से क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को पश्चिमी लेन से हटाया गया। इस दौरान एक लेन से वाहनों को निकाला जा रहा था। सुबह में वाहनों का दबाव होने के कारण करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर किनारे
किया गया। इसके बाद हाजीपुर की ओर जाने वाली वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि
जाम के वक्त वाहनों को कतारबद्ध कर दूसरी लेन से निकाला गया। सुबह में सेतु पर लगे जाम के कारण दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी हुई।
