July 14, 2026
image (3)

कोढ़ा थाना पुलिस ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान मो अजहर अंसारी (29) के रूप में हुई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव का निवासी बताया जाता है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित फर्जी दस्तावेज, फर्जी विधिक कागजात, फर्जी आईबी ई-मेल आईडी तथा इलेक्ट्रानिक माध्यम से तैयार गोपनीय (कॉन्फिडेंशियल) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर स्वयं को आईबी अधिकारी बताता था और लोगों से धोखाधड़ी करता था। कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात को कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्वयं को आईबी का अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा है तथा मुसापुर गांव के आसपास घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं जांच में फर्जी पाए जाने के उपरांत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का मानना है कि इसका तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। साथ ही जांच कर रही है कि इसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी राशि की ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *