कुर्सेला प्रखंड स्थित कुर्सेला नई हटिया में रविवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण आग लग गई। आग दुर्गा मंदिर के समीप से शुरू हुई, जहां कपड़े, मसाले और किराना की कई दुकानें एक साथ जल गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे इलाके को धुएं और लपटों में घेर लिया। स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि अगलगी की इस घटना में करीब 500 सौ दुकानों में आग लगी है। करोड़ों की क्षति का अनुमान लगाया
जा रहा है। घटना एक होटल में गैस सिलेंडर फटने के कारण हुई है। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान तक नहीं निकाल पाए। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्सेला, पोठिया, फलका व बरारी की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशामक वाहन भी देर रात तक आग बुझाने में जुटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर समय पर नहीं पहुंची। दुकानों में रखा लाखों रुपये का समान, फर्नीचर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई।
