July 1, 2026
image (3)

पालीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम पर उस समय फायरिंग की घटना हुई जब टीम शराब के खिलाफ छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी. अख्तियारपुर पुल के पास स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम महराजगंज मुसहरी इलाके में छापेमारी कर पांच शराबियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो से आबकारी थाना लौट रही थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी. हमले में गोली वाहन के दाहिने गेट के शीशे को तोड़ते हुए बाएं गेट से बाहर निकल गई. वाहन में सवार होमगार्ड जवान प्रिंस कुमार मिश्रा समेत सभी कर्मी और गिरफ्तार आरोपी बाल-बाल बच गए. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया आबकारी विभाग का आरोप है कि यह हमला शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने किया है. टीम पर जानलेवा हमला कर गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने की कोशिश की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वास्तव में फायरिंग हुई या पत्थरबाजी की गई. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताई है और मामले की संयुक्त जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *