झाखंड अकादमी काउंसिल कीअ ोर ेसे गुरुवार को घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है. जिले का परीक्षा परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा. इस वर्ष जिले से 21,181 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 20,762 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए. यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिले का मान बढ़ाया है। जिले के शैक्षणिक संस्थानों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व जिला के वरीय पदाधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग का सकारात्मक परिणाम इस परीक्षा परिणाम में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
जिला में ओम कुमार ने 492 अंक (98.4) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6 प्रतिशत) व गीता गोराई (486 अंक, 97.2 प्रशित) व उमेश मांडी ने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिले में टॉप टेन
ओम कुमार, एस एस विद्या मंदिर हाई स्कूल, बहरागोड़ा- 492 (98.4 प्रतिशत)
शिप्रा प्रधान, एल बी एस हाई स्कूल, जयपुरा- 488 (97.6 प्रतिशत)
गीता गोराई, बीएसएसपी विद्या मंदिर हाई स्कूल, सोनारी- 486 (97.2 प्रतिशत)
उमेश मांडी, विवेकानंद हाई स्कूल, साकची- 485 (97 प्रतिशत)
अनामिका महतो, आदिवासी हाई स्कूल, बोड़ाम- 485 (97 प्रतिशत)
कोयल रानी साव, टीएमएम हाई स्कूल, कराडूबा- 485 (97 प्रतिशत)
मोहन महतो, विवेकानंद हाई स्कूल, साकची- 484 (96.8 प्रतिशत)
शंकर गिरी, जीसीजेडी हाई स्कूल, मुसाबनी- 483 (96.6 प्रतिशत)
हेमा मन्ना, अपग्रेडेड हाई स्कूल, हलदाजुड़ी- 483 (96.6 प्रतिशत)
खुशी कुमारी, सेंट मैरी हिन्दी हाई स्कूल, बिष्टुपुर- 482 (96.4 प्रतिशत)।
