April 27, 2026
tata steel

टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंंत्री सतीश सिंह व वाइस प्रेसीडेंट एस आलम रविवार को रांची में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके आवास पर मिले. इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास, श्रमिक हितों व राष्ट्र निर्माण में टाटा स्टील व टाटा वर्कर्स यूनियन की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की।

इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह व वाइस प्रेसीडेंट एस आलम ने केन्द्रीय राज्य मंत्री टाटा स्टील व टाटा वर्कर्स यूनियन की गौरवशाली विरासत व उनके ऐतिहासिक योगदान चर्चा की.  इस मौके पर बताया गया कि टाटा स्टील ब्रिटिश भारत की पहली स्वदेश स्टील कंपनी के रूप में स्थापित हुई जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन देश के प्रारम्भिक ट्रेड यूनियनों में शामिल है।

इन संस्थाओं की भारत की राजनीतिक व आर्थिक स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभायी. वर्तमान समय में भी ये संस्थाएं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए देश के औद्योगिक विकास व श्रमिक कल्याण में अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *