डीबीएमएस कदमा हाई स्कूलl अपने स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार की शाम स्कूल परिसर स्थित कलाकृति ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या “इटर एटर्नम” का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में करीब 270 छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। आयोजन में कला, संगीत, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्कूल की प्राचार्या गुरप्रीत भमरा ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कार्यक्रम में छात्र भारतीय परंपराओं एवं वैश्विक एकता की थीम पर आधारित नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां देंगे। आकर्षक परिधान, रचनात्मक प्रॉप्स और भव्य मंच सज्जा कार्यक्रम को विशेष बनाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में 2,765 छात्र अध्ययनरत हैं और यह आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में उप-प्राचार्या सुपर्णा रॉय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में R. K. Agrawal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ बी चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूल की स्थापना 22 जनवरी 2004 को हुई थी और तब से विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूल में सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में सेक्शन की संख्या चार से बढ़ाकर पांच की जाएगी तथा 50 छात्रों के साथ एनसीसी की शुरुआत भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी कक्षा कक्षों में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। विद्यालय में नीति आयोग समर्थित एटीएल लैब की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रेस वार्ता में डीबीएमएस ट्रस्ट एवं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, सचिव संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष , संयुक्त कोषाध्यक्ष , उप-प्राचार्या मौजूद थी।
