अंचल कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क शैलेष कुमार को निगरानी की टीम ने प्रखंड कार्यालय के समीप से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एक नाश्ते की दुकान के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में धनरुआ के राज कुमार ने निगरानी में जमीन का परिमार्जन आनलाइन करने के बदले रिश्वत मांगे जाने की जाने की शिकायत की थी।
मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर कार्रवाई की गई। निगरानी ने जब क्लर्क को पकड़ा तो भीड़ जमा हो गई और जमकर हाथापाई हुई। काफी मशक्कत के बाद शैलेश को गाड़ी पर बैठाकर निगरानी की टीम पटना ले गई। निगरानी द्वारा पकड़े जाने पर शैलेश एक ही बात की रट लगाए हुए था कि होटल से खाना खा कर निकले हैं। इधर घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। निगरानी के कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा छा गया। अंचल व प्रखंड के सारे कर्मी दोपहर का भोजन एक ही होटल में करते हैं।
शैलेश भोजन करने के बाद वापस कार्यालय जा रहा था तभी निगरानी की टीम ने दबोच लिया। टीम ने सीओ कार्यालय की भी जांच की। सीओ कार्यालय का गेट बंद कर करीब 45 मिनट तक जांच की उसके बाद टीम निकल गई।
