September 24, 2026
images

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार को करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। पुलिस चार बक्सा और एक गत्ते में पैक चार्जशीट लेकर अदालत पहुंची।

अभियोजन का आधार जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज, आरोपिताें के बयान, बरामदगी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को बनाया गया है।

मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि 27 अप्रैल से पांच जून के बीच चढ़ावे की रकम को कथित तौर पर निकालने या छिपाने से जुड़ी 105 से ज्यादा घटनाएं सीसीटीवी में सामने आई हैं। इन फुटेज को आरोपिताें की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों से मिलाकर विवेचना की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपिताें के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *