गोपालपुर के नयाचक, बेईमान टोले में गुरुवार को पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। एक घर में की गई छापेमारी में पुलिस ने 5 किलो 815 ग्राम हेरोइन, 815 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान 18 लाख 66 हजार 110 रुपये, हथियार, कारतूस और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।
पुलिस को सूचना मिली कि नयाचक, बेईमान टोला निवासी संतोष साव अपने घर से साथियों के साथ बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कृष्ण कुमार (38), पिता प्रेम शंकर राय
, निवासी भीलवाड़ा, गोपालपुर को ‘गिरफ्तार कर लिया। एक मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो भी जब्त की गई। स्कॉर्पियो की डिक्की से जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं।
सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने ‘बताया कि कृष्ण कुमार ने खुलासा किया है कि वह अपने जीजा संतोष साव के लिए काम करता था। ब्राउन शुगर और हीरोइन यूपी से लाकर पटना तथा आसपास में सप्लाई की जाती थी। पुलिस को अब मुख्य आरोपित संतोष साव की तलाश है।
